मऊ, जुलाई 16 -- मऊ, (सचिन मिश्रा)। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और ट्रेनों में अधिक भीड़ को देखते हुए मऊ-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 24 सितंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से और 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से संचालित होगी।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन पहले से ही चल रही थी। यात्रियों की सुविधा और इस रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसके संचालन की अवधि सितंबर तक बढ़ाई गई है। मऊ से कोलकाता (05096) समर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:30 बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना होगी। यह ट्रेन बेल्थरारोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किउल, जमुई, झा...