काशीपुर, मई 20 -- जसपुर। पूर्व सीएम बीसी खंडूडी के निधन पर क्रय विक्रय समिति का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। बता दें कि मंगलवार को समिति के तीन वार्डो का चुनाव हो चुका है। बुधवार को 13 संचालकों को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव करना था। एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि पूर्व सीएम बीसी खंडूडी के निधन के कारण राज्य में तीन दिन का शोक है। इसके चलते चुनाव को निरस्त कर दिया गया है। बताया कि अब चुनाव 23 मई को होगा। यह भी पढ़ें- अब 23 मई को होगा क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष का चुनाव यह भी पढ़ें- धारचूला विधानसभा में खुद को मजबूत कर रही यूकेडी यह भी पढ़ें- भाजपा नेता डॉ.चौधरी ने पूर्व सीएम के चित्र पर उनकी बेटी संग चढ़ाये पुष्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...