गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस जल्द 22 कोच से चलेगी। इसके लिए बोर्ड ने सहमति दे दी है। संभावना है कि महीने के अंतिम सप्ताह तक वंदेभारत की नई रेक गोरखपुर आ जाएगी। 6 कोच और बढ़ जाने से करीब 400 और अधिक यात्री इसमें यात्रा कर सकेंगे। दरअसल इस ट्रेन के प्रयागराज तक जाने के बाद से इसकी डिमांड बढ़ गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने वंदेभारत को 22 कोच से चलाने का निर्णय लिया है। नए सेटअप में चार एग्जीक्यूटिव कोच और 18 एसी चेयर कार कोच होंगे। अभी की व्यवस्था में दो एग्जीक्यूटिव और 12 एसी चेयर कार कोच हैं। मार्च 2024 में इस ट्रेन का विस्तार लखनऊ से प्रयागराज तक किया गया था。

प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदे भा...