जयपुर, फरवरी 25 -- राजस्थान सरकार ने पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सूबे में दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले भी पंचायत और नगर निकाय के चुनाव लड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अब दो से ज्यादा बच्चों वाले उम्मीदवारों के इन चुनावों लड़ने पर लगी रोक हटा दी गई है। सरकार का मानना है कि राज्य में प्रजनन दर अब काफी कम हो चुकी है, इसलिए पुराने नियमों की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को भी चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है। कैबिनेट ने बुधवार को उन नियमों को हटाने संबंधी बिल को मंजूरी दे दी जिनके तहत दो से अधिक बच्चे वाले लोगों को इन चुनावों में उतरने से रोक दिया गया था। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए राज्य के पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर जोगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.