आगरा, अप्रैल 8 -- ताजनगरी में बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली एचपीवी वैक्सीन अब 17 केंद्रों पर लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी 15 ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर वैक्सीन उपलब्ध करा दी है। इन पर आधार कार्ड दिखाकर वैक्सीन लगवाई जा सकेगी। इनके अलावा एसएन मेडिकल कालेज, जिला महिला अस्पताल (लेडी लायल) पर भी वैक्सीन लगाई जा रही है। अब केवल जिला अस्पताल शेष है। जल्द ही यहां भी टीके उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 42 बच्चियों को खुराक लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...