गंगापार, जून 13 -- मांडा क्षेत्र को भदोही जनपद के विभिन्न गांवों से जोड़ने वाला डेंगुरपुर पीपे का पुल अब 16 जून से तोड़ना शुरू होगा , जो 20 जून तक पूरी तरह तोड़ दिया जाएगा। जानकारी पीडब्ल्यूडी भदोही के अधिशासी अभियंता व डेंगुरपुर पीपे के पुल पर नियुक्त पीडब्ल्यूडी के मेठ सीताराम ने दी कि पानी छोड़े जाने के 16 जून से मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने 95 पीपे का पुल तोड़ना शुरू कर दिया जाएगा। 20 जून तक पुल तोड़ दिया जायेगा। पुल की जगह सरकारी स्टीमर से निःशुल्क लोगों को गंगापार कराया जायेगा, लेकिन चारपहिया वाहन मिर्जापुर चील्ह होते हुए गंगापार के गांवों व भदोही पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...