नई दिल्ली, मार्च 12 -- ब्लिंकिट ने गुरुग्राम में सड़क हादसों में घायल लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी कर अपनी फ्री एंबुलेंस सेवा को शहर के प्रमुख एक्सीडेंट हॉटस्पॉट तक बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार को इस पहल के तहत गुरुग्राम के ट्रैफिक टावर में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता राजेश मोहन, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस को ब्लिंकिट ऐप के जरिए तुरंत एंबुलेंस बुलाने की प्रक्रिया से अवगत कराना था, ताकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल लोगों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता मिल सके।हादसों में आधी मौतें दोपहिया और पैदल यात्रियों की प्रशिक्षण के दौरान डीसीपी राजेश मोहन ने कहा कि श...