अब 14 घंटे खुलेगा पीयू का केंद्रीय पुस्तकालय
पटना, सितम्बर 16 -- पटना विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय अब सुबह आठ से रात 10 बजे तक, यानी 14 घंटे खुलेगा। इस संबंध में लोक भवन ने विश्वविद्यालय को पत्र लिख कर आदेश पालन करने का निर्देश दिया है। लोक भवन से पत्र प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। अब तक पुस्तकालय सुबह आठ से रात्रि आठ बजे (12 घंटे) तक खुलता था। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि सेंट्रल लाइब्रेरी को 14 घंटे खोलने को लेकर लोक भवन से पत्र प्राप्त हुआ। लाइब्रेरी में कर्मचारियों की कमी है। इसको देखते हुए इस संबंध में अभी निर्णय नहीं लिया गया है। लाइब्रेरी के निदेशक ने विश्वविद्यालय से कर्मचारियों की मांग की है। पटना विश्वविद्यालय सेंट्रल लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने को लेकर एआईएसएफ के छात्रों ने आंदोलन किया था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.