झांसी, अप्रैल 18 -- झांसी। आगामी 12 दिन के भीतर ही जनपद भर में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करनी होगी। डीएम ने बीते करीब छह दिन पूर्व डेड लाइन देते हुए कहा था कि हर हाल में आगामी 30 अप्रैल तक जनपद भर की सभी फार्मर रजिस्ट्री कर ली जाएं। डीडी कृषि ने बताया कि आगामी 30 तक पूरी कोशिश की जा रही है कि सभी की फार्मर रजिस्ट्री करा दी जाए ताकि योजनाओं का लाभ सभी को मिलने लगे। बीते सोमवार को जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने आदेश जारी किया था कि सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा ली जाए। इसके लिए उन्होंने 30 अप्रैल की डेड लाइन घोषित की थी। इसी आदेश को देखते हुए अब क्रय केन्द्रों के अलावा ग्राम पंचायतों में भी फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। इसके अलावा अब गेहूं के क्रय केन्द्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है।म...