फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद की 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी जल्द ही शुरू हो जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ग्राम पंचायतों में फर्नीचर पहुंचने लगा है। त्योहार बाद तक किताबें भी लाइब्र्रेरी के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करने में आसानी होगी। जिले में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। शासन की सख्ती के बाद डिजिटल लाइब्रेरी में किताबों आदि के लिए बिड करायी गयी। पंचायती राज विभाग की ओर से शासन के दिए गए निर्देश के बाद सभी 117 ग्राम पंचायतों के लिए फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने को कार्रवाई की गयी। इस पर कार्यदायी संस्था की ओर से ग्राम पंचायतों में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाने लगा है। प्रत्येक डि...