अब 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, मिलेंगी 11 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने रविवार को कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अन्य रेल खंडों पर भी इसके संचालन को लेकर विचार किया जा रहा है। बता दें कि हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संचालित की जा रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। सतीश कुमार ने इंदौर और इसके आस-पास के क्षेत्रों की कई रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब तक हाइड्रोजन ट्रेन की परिचालन गति अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई। इसका 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए परीक्षण कर लिया गया है। इसके बाद इसे अधिकतम 110...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.