अब 11 जून को मिलेंगे नई सीरीज के नंबर
काशीपुर, जून 9 -- काशीपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय काशीपुर में अव्यावसायिक वाहनों के पंजीयन चिह्न से संबंधित आगामी नई सीरीज (यूके18 डब्ल्यू) 9 जून को शाम पांच बजे खोली जानी प्रस्तावित थी, लेकिन नई सीरीज तकनीकी कारणों से नही खुल पा रही है। अब नई सीरीज को खोले जाने की संशोधित तिथि 11 जून शाम पांच बजे प्रस्तावित है। एआरटीओ पूजा नयाल ने बताया कि ऐसे वाहन स्वामी जो कि अपने अव्यावसायिक वाहन पर इच्छित नंबर लेना चाहते हैं। वह 11 जून की शाम पांच बजे से ऑनलाइन नंबर आरक्षित कर सकते हैं। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी परिवहन विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- अब 11 जून को मिलेंगे नई सीरीज के नंबर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.