अब 108 एंबुलेंस में भी मिलेगी सर्पदंश की वैक्सीन
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- फतेहपुर। सर्पदंश की घटनाओं में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अब 108 एंबुलेंस में भी सर्पदंश की वैक्सीन उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे सांप के डसने के बाद मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था राहत देने वाली साबित हो सकती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकाल के तहत वैक्सीन का इस्तेमाल करेंगे। इससे मरीज को समय रहते उपचार मिलने की संभावना बढ़ेगी। प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी ने बताया कि 108 एंबुलेंस में सर्पदंश के वैक्सीन की उपलब्धता से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इसका उद्देश्य मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज को चिकित्सकीय सहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.