कुशीनगर, अप्रैल 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले की सेवरही सीएचसी के दिन बहुरने वाले हैं। सीमावर्ती क्षेत्र की इस सीएचसी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए इसकी क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड की होगी। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। शुक्रवार को सीएमओ ने इस सीएचसी का निरीक्षण भी किया। अब आवश्यकता है इस सीएचसी में 100 बेड के अनुरूप संसाधनों और मैन पॉवर की, जिसके लिए सीएमओ ने शासन से मांग किए जाने की जानकारी दी है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्थापित सेवरही सीएचसी में मौजूदा समय में अभी 30 बेड का वार्ड संचालित होता है। इसके अलावा मरीजों के लिए ऑक्सीजन प्लांट, पैथालॉजी, एक्सरे कक्ष सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। वैसे तो यह 30 बेड की सीएचसी है, लेकिन यहां 30 बेड का एमसीएचसी और 50 बेड क...