लखनऊ, फरवरी 25 -- अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाए जाने की शिकायत के बाद योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जनप्रतनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर सामांजस्य स्थापित करने के लिए संवाद सेतु (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) एप बनाया है। अभी यह व्यवस्था गाजियाबाद, कन्नौज और हरदोई में लागू की गई है। अब अफसरों को जनप्रतिनिधियों के फोन का 10 मिनट के अंदर जवाब देना होगा। अगर 10 मिनट में अफसरों द्वारा वापस फोन नहीं किया गया तो इसका अलर्ट सीधे संवाद सेतु एप पर चला जाएगा। बुधवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'संवाद सेतु' व्यवस्था को शुरू किया। इस दौरान एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, तीनों जनपदों के जनप्रतिनिधि, हरदोई और कन्नौज के जिलाधिकारी, गाजियाबाद के सीडीओ, ब्लॉक प्रमुख ...