संभल, मई 17 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए अब जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को हरदोई में लोकार्पित किए गए गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात 12 बजे से टोल वसूली शुरू कर दी गई। उद्घाटन के बाद सरकार ने यात्रियों को 16 मई की रात 12 बजे तक टोल में राहत दी थी, लेकिन तय अवधि समाप्त होते ही एक्सप्रेस-वे पर शुल्क लागू हो गया। जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे लगभग 38 किलोमीटर क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। यहां खिरनी और लहरावन में टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जबकि अमरोहा जनपद का टोल प्लाजा मंगरौली में स्थापित किया गया है।

टोल वसूली की शुरुआत शनिवार रात ठीक 12 बजे खिरनी टोल प्लाजा पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर टोल वसूली की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान आईआरबी मैनेजर प्रकाश और खिरनी पुलिस चौकी इंचार्ज रा...