सीवान, फरवरी 28 -- मौसम के इस बदलाव के बीच जिले में होली का उत्साह भी परवान चढ़ने लगा है। इस वर्ष मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ने वाले रंगों के त्योहार को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के मुख्य बाजार बड़ी बाजार, नया किला और जेपी चौक स्थित दुकानों पर अब गरम कपड़ों की जगह अब अबीर-गुलाल और पिचकारियों ने ले ली है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से बाजार में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। होली के मद्देनजर कपड़ा बाजार और किराना दुकानों पर अभी से स्टॉक जमा किया जा रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग त्योहार की खरीदारी के लिए शहर का रुख करने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.