आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़। अब दुर्घटना होने पर घायलों को हॉट स्पॉट के पास चिह्नित अस्पतालों में फ्री उपचार मिलेगा। घायल हॉट स्पॉट के पास स्थित अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये से सात दिन तक उपचार करा सकेंगे। दुर्घटना के लिए चिह्नत हॉट स्पॉट के आसपास के अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। उपचार का खर्च स्वास्थ्य विभाग उठाएगा। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों के लिए शुरुआती एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस एक घंट में घायलों को त्वरित उपचार न मिलने की वजह से उनकी मौत हो जाती है। इस अवधि में पर्याप्त उपचार मिलने से घायल हुए लोगों की जान बचाना आसान हो जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से नई पहल शुरू की है। जिसके तहत दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए काम चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.