अब हीट वेव नहीं, चरम पर होगी उमस भरी गर्मी
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़। अब हीट वेव की स्थिति भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन आने वाले एक सप्ताह तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी का प्रतिशत लगातार अधिक बना रहेगा, जिससे पसीना जल्दी नहीं सूखेगा और लोगों को असहजता महसूस होगी। दिन के समय तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद उमस के कारण गर्मी अधिक महसूस होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी बढ़ने से शरीर की प्राकृतिक शीतलन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे थकान और बेचैनी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होगी। यह भी पढ़ें- हवा का रुख बदलते ही फिर चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी नमी अधिक होने के कारण रात के समय भी गर्मी और चिपचिपाहट बनी रहेगी, जिससे लोगों की नींद प्रभावित हो सकती है। दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.