नई दिल्ली, जून 8 -- अब हिमालय पर्वत भी भारत का रास्ता नहीं रोक पाएगा। कल यानी मंगलवार, 9 जून का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। मंगलवार को सालों की कड़ी मेहनत और कई तरह की चुनौतियों से निपटने के बाद जोजिला टनल के 'ब्रेकथ्रू' यानी आर-पार खुदाई का काम पूरा होने जा रहा है। इसके साथ ही इस अहम प्रोजेक्ट के माइनिंग और खुदाई का चरण पूरा हो जाएगा, जो पूरे देश के लिए एक गौरव का क्षण होगा। गौरतलब है कि 13 किलोमीटर से अधिक लंबी यह सुरंग पूरी होने के बाद कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। टनल की मदद से कश्मीर से लद्दाख तक साल भर पहुंचना संभव हो जाएगा। इससे पहले भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और खराब मौसम के कारण हर साल लद्दाख लंबे समय तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाता था। हालांकि अब पूरे साल कनेक्टिविटी बनी रहेगी। इसके अ...