मुख्य संवाददाता, नवम्बर 4 -- वाराणसी,मुख्य संवाददाता। भारत के पुन: विश्वगुरु बनने के लिए दो चीजें बहुत जरूरी हैं। राजनीति का हिंदूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण। राजनीति का हिंदूकरण तो भाजपा ने कर दिया है अब उसे हिंदुओं का सैनिकीकरण करना होगा। यह कार्य भाजपा सरकार सबसे पहले पश्चिम बंगाल में करके दिखाए फिर समूचा संत समाज इस कार्य को निर्णायक स्वरूप प्रदान करने के लिए अपना सर्वस्व झोंक देगा। यह किसी का भाषण नहीं बल्कि काशी में अखिल भारतीय संत समिति, गंगा महासभा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और विश्व हिंदू परिषद की ओर से चल रही संस्कृति संसद के दूसरे दिन बुधवार को पेश किए गए महत्वपूर्ण प्रस्ताव का सारांश है जिसे देशभर से जुटे संतों-महात्माओं ने करतल ध्वनि से पारित किया। दूसरा एक और महत्वपूर्ण प्रस्तावत संस्कृति संसद में पारित हुआ। वह प्रस्ताव वंदेभ...