आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को अब हाथ से कपड़े नहीं धोने पड़ेंगे। छात्राओं की सुविधा और उनके समय की बचत को ध्यान में रखते हुए जिले के 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वाशिंग मशीन लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से 42 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक वाशिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे छात्राओं को साफ-सफाई और स्वच्छता संबंधी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय हैं, जहां सैकड़ों छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। अब तक छात्राओं को खुद अपने कपड़े धोने पड़ते थे। जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगता था। कई बार पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बीच कपड़े धोने का कार्य उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन जाता था। इस समस्या को ...