लखनऊ, मई 1 -- हाउस टैक्स जमा करने वालों को अब अधिकतम 8% की ही छूट मिलेगी। 31 मई तक ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने वालों को 8% तथा ऑफलाइन काउंटर पर टैक्स जमा करने वालों को 6% की छूट मिलेगी। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि 1 जून से 30 जून तक छूट और कम हो जाएगी। 1 जून से 30 जून तक ऑनलाइन टैक्स जमा करने वालों को 5% तथा ऑफलाइन काउंटर पर टैक्स जमा करने वालों को 4% की ही छूट दी जाएगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत, 30 जून तक 15 फीसदी तक की छूट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...