अब हाई पावर ट्रांसफार्मरों के सहारे दौड़ेगा 'करंट'
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ रहे बिजली लोड को देखते हुए विद्युत विभाग अब बड़े स्तर पर बिजली व्यवस्था मजबूत करने जा रहा है। उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या से राहत दिलाने के लिए शहर में 250 केवीए क्षमता के 166 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन पर 16.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा वर्तमान में संचालित 100 केवीए क्षमता वाले 43 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए की जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर के कई इलाकों में पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों पर लोड काफी बढ़ चुका है। गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से कई ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। नई योजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.