अंबेडकर नगर, मार्च 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल परीक्षा नियमों में संशोधन किया गया है। अब हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषय की आंतरिक मूल्यांकन ग्रेडिंग की जगह प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। जबकि शेष विषयों की प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने पत्र भेजकर बताया है कि शासन के निर्देश पर हाईस्कूल परीक्षा विनियम तीन में संशोधन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह संशोधन परिषद के विनियमों के अध्याय 13 के अंतर्गत किया गया है। संशोधित नियमों के तहत अब हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों विज्ञान एवं गृह विज्ञान को छोड़कर शेष विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा। वहीं व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.