मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में अब सरकारी हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में भी बच्चों की ग्रेडिंग होगी। हाईस्कूलों की वार्षिक परीक्षा में पहली बार ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। परिणाम के आधार पर बच्चों को पांच श्रेणी में बांटा जाएगा। हाईस्कूलों में ग्रेडिंग लागू करने का मकसद पढ़ाई में पिछड़े बच्चों की पहचान कर उनका स्तर बढाने का प्रयास करना है।अब तक हाईस्कूलों में अंक और डिविजन मिलता था। अब ग्रेडिंग कर 61 फीसदी से कम अंक लाने वाले बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। ए और बी को छोड़कर बाकी ग्रेड वाले बच्चों के लिए अलग से कक्षा चलेगी। यानि 61 से 100 फीसदी तक लाने वाले बच्चों के अलावा अन्य सभी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अब तक प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में ही ग्रेडिंग सिस्टम था। इसमें भी ई ग्रेड वाले बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.