अब हाईकोर्ट पर टिकी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक की उम्मीदें
औरैया, जून 18 -- औरैया, संवाददाता। बहुचर्चित पंचमुखी हनुमान मंदिर दोहरे हत्याकांड के आरोपी एवं पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक की रिहाई की संभावनाओं को एक बार फिर झटका लगा है। दोबारा दर्ज किए गए गैंगस्टर एक्ट के मामले में जिला अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद अब उनकी उम्मीदें उच्च न्यायालय पर टिक गई हैं। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट के प्रभारी न्यायाधीश महेश कुमार द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बचाव पक्ष ने आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है। कमलेश पाठक 16 मार्च 2020 से केंद्रीय कारागार आगरा में निरुद्ध हैं। उनके खिलाफ शहर के मोहल्ला नारायणपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर मामले में पूर्व एमएलसी कमलेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.