अब हर साल ई-केवाईसी न कराने पर रुकेगी सम्मान निधि
बहराइच, मई 27 -- बहराइच,संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सेंधमारी कर किश्त हड़पने वालों पर नकेल कसा जाएगा। इसके लिए हर साल किसानों को पात्रता सिद्ध करनी होगी। इसके लिए हर साल ई-केवाइसी कराने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। ताकि अपात्र किसानों की छंटनी कर हड़पी गई किश्तों की वसूली की जा सकेगी। लिहाजा अब सभी लाभार्थी किसानों को हर साल एक बार ई-केवाईसी करानी होगी। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने कई विकल्प दिए हैं। किसान पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए एंड्रॉयड फोन से फेशियल वेरिफिकेशन कर खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड व आधार से लिंक मोबाइल नंबर से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं। ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर तैनात कृषि एवं ग्राम्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.