गया, अप्रैल 22 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को स्वच्छता विभाग द्वारा पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षकों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक रविकांत मिश्रा ने की। बैठक में स्वच्छता कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में स्वच्छता मित्र ऐप के उपयोग को लेकर विशेष जोर दिया गया। पर्यवेक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई से जुड़ी गतिविधियों का नियमित विवरण समय पर ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इससे कार्यों की निगरानी रियल टाइम में संभव होगी और पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके साथ ही वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीयू) के सुचारू संचालन पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- शौचालय का निर्माण समय पर पूरा करने के निर...