अब हर रविवार को प्रधान डाकघर में बनेगा आधार कार्ड
अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या। भारतीय डाक विभाग अकी ओर से मंडल के अयोध्या और अकबरपुर प्रधान डाकघर में प्रत्येक रविवार को आधार संबंधी सेवा उपलब्ध रहेगी। डाक विभाग ने आमजन के लिए आधार कार्ड को अधिक सुगम, सुलभ एवं सुविधाजनक उपलब्धता के लिए यक कदम उठाया है। आगामी रविवार से यह सुविधा डाकघर में लोगों को मिलने लगेगी। मंडलीय डाक अधीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य दिवस के अलावा प्रत्येक रविवार को आधार कार्य की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके तहत नागरिकों को आधार नामांकन, आधार में नाम संशोधन, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट, जन्मतिथि संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट सहित विभिन्न आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.