अब हर माह तीन तारीख को परिषदीय विद्यालयों में होगी पीटीएम
अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अब हर माह तीन तारीख को परिषदीय विद्यालयों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। बीएसए पूनम मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों को पीटीएम अनिवार्य रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा के साथ उनकी नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति पर चर्चा होगी। इसके अलावा निर्धारित स्कूल ड्रेस, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सीखने के स्तर को लेकर भी अभिभावकों से संवाद किया जाएगा। पीटीएम में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन साफ-सुथरा और स्वच्छ रखकर विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही विद्यालय की स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.