अब हर पीरियड का देना होगा हिसाब, शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू
कटिहार, अगस्त 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अब शिक्षकों के शिक्षण कार्य की ऑनलाइन निगरानी होगी। कक्षा में क्या पढ़ाया गया, किस पीरियड में कौन-सा विषय कराया गया और कितनी प्रगति हुई, इसका पूरा ब्योरा शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यालय अवधि समाप्त होने से पहले गूगल फॉर्म के माध्यम से अपलोड करना होगा। इसके साथ कक्षा संचालन से संबंधित फोटोग्राफ भी अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। जिला शिक्षा विभाग की इस नई व्यवस्था से शिक्षकों के बीच हलचल तेज हो गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए यह व्यवस्था लागू करते हुए स्पष्ट किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निर्धारित अकादमिक कैलेंडर के अनुरूप समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराना विभाग की सर्वोच्च प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.