उन्नाव, फरवरी 10 -- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार नियमों में किए बदलाव,उत्तर पुस्तिकाओं का फार्मेट अब होगा वर्टिकल (लंबाई) हॉरिजॉन्टल (चौड़ाई) फार्मेट में आती थी उत्तर पुस्तिकाएं,नकल रोकने व मूल्यांकन को पारदर्शी बनाने को कदम उन्नाव, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शी बनाने के लिए इस बार कई नियमों में बदलाव किया गया है। परिषद के नियमों में अब उत्तर पुस्तिकाओं के सभी पन्नों में उनका अनुक्रमांक और उत्तरपुस्तिका का क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा। इससे नकल माफियाओं के नकल करने और पन्नों के बदलने के इरादे फेल होंगे। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्तर पुस्तिकाओं का फार्मेट अब चौड़ाई में देखने को नहीं बल्कि वह लंबे फार्मेट में दिखेगा। नकल को रोकने के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया को सुरक्षित और...