कन्नौज, मई 7 -- नगरपालिका परिषद में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की आधुनिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। नगर के 20 वार्डों में अब कूड़ा उठान का कार्य निजी कंपनी के माध्यम से कराया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। इस नई प्रणाली के तहत प्रत्येक घर के बाहर एक क्यूआर कोड लगाया जाएगा और हर मकान को अलग-अलग यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी। जब कंपनी के कर्मचारी घर-घर से कूड़ा उठाने आएंगे तो वे उस घर के बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे। इससे एक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा कि किस घर ने नियमित रूप से कूड़ा दिया और किस घर ने नहीं दिया। जो घर नियम...