रामपुर, मई 5 -- अब रामपुर के हब्शी हलुए को देश विदेश में पहचान मिलेगी।। हब्ब्शी हलुए को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्राडक्ट की तर्ज पर एक जनपद एक व्यंजन योजना में शामिल कर लिया है। कैबिनेट की बैठक में रामपुर के हब्शी हलुए को इस योजना में शामिल करने को मंजूरी दे दी। वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन योजना में रामपुर के हब्शी हलवा को शामिल किए जाने से यहां के दुकानदारों में खुशी का माहौल है। एक जनपद-एक व्यंजन योजना के तहत प्रदेश सरकार खानपान की विशिष्ट परंपराओं को बढ़ावा दे रही है। शासन ने एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे थे। यह भी पढ़ें- विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित शासन का मानना था कि इससे प्रत्येक जिले के प्रोडेक्ट को नई पहचान मिलेगी। उपायुक्त उद्योग की ओर से इसका एक पत्र शासन को लिखकर भेजा गया था...