अररिया, मई 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एवं राज्य राजमार्ग (एसएच) पर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना रहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अररिया जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में सख्त निर्दश दिया कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे किसी भी प्रकार की अनाधिकृत खान-पान की दुकान, ढाबा अथवा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित नहीं किया जाए। साथ ही भविष्य में सड़क किनारे इस प्रकार के प्रतिष्ठानों को किसी भी प्रकार की लाइसेंस अथवा अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता ,अवै...