दिल्ली, सितम्बर 5 -- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान नीशू आजाद नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के पिता के साथ मारपीट के आरोपों में पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वार पर ऐक्शन लिया है। भारद्वाज पर कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब स्वतंत्र के खिलाफ पुलिस के ऐक्शन के विरोध में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली में चल रहे इस प्रदर्शन को दक्ष चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ शुरू किया है। ये सभी प्रदर्शनकारी स्वतंत्र के ऊपर लगे केस हटाने की मांग कर रहे हैं।क्या है प्रदर्शनकारियों की मांगें दिल्ली में हिंदूवादी संगठन द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में दावा किया जा रहा है कि स्वतंत्र भारद्वाज के ऊपर जो केस लगाए गए हैं, वो दबाव में लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, 307 और पॉक्सो एक्ट के...