झांसी, मई 4 -- झांसी। अपना दल एस के जिला अध्यक्ष विजय कछवारे व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि झांसी व बुंदेलखंड में लगाए गए स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटरों को हटाकर दूसरे मीटर लगाए जाएं । अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाए।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हो गई है। उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं और समय से निस्तारण भी नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।अपना दल एस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।इस यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटरों के विरोध में भाकियू किसान क्रांति का प्रदर्शन मौके पर शुभम शुक्ला शोभा कुशवाहा, विशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.