गोरखपुर, फरवरी 4 -- स्ट्रॉबेरी पसंद करने वालों और इसकी खेती करने वाले किसानों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। अक्सर देखा जाता है कि स्ट्रॉबेरी दो से तीन दिन में ही खराब होने लगती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) की डॉ. मानसी द्विवेदी ने एक नई तकनीक खोज निकाली है। इसकी मदद से अब स्ट्रॉबेरी को सामान्य तापमान पर 10 से 12 दिनों तक और कोल्ड स्टोरेज में 25 दिनों तक बिल्कुल ताज़ा रखा जा सकेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इतने दिनों बाद भी इसके स्वाद और गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आएगी। इस नई तकनीक को ऑर्गेनिक बेरी सेफ गार्ड नाम दिया गया है। डॉ. मानसी के इस शोध का पेटेंट भी प्रकाशित हो चुका है और कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में इसे जगह मिली है। कैसे तैयार हुआ यह फार्मूला और इसके फायदे डॉ. मानसी ने डॉ. रितेश कुमार राय और प्रो. पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.