कटिहार, जनवरी 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, संकोच और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझती छात्राओं के लिए अब राहत की बड़ी पहल की जा रही है। कटिहार जिले के सभी 262 प्लस टू विद्यालयों में जल्द ही सखी सहायता डेस्क की शुरुआत होगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को किशोरावस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने से बचाना और उन्हें स्कूल स्तर पर ही सुरक्षित, भरोसेमंद और संवेदनशील सहयोग उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग ने इस योजना के लिए राशि भी आवंटित कर दी है। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को 15 जनवरी तक हर हाल में सखी सहायता डेस्क संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके बाद जिले में इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक स्कूल में एक विशेष कोना या कमरा तैयार किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.