आगरा, मार्च 14 -- भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा की ओर से सरस्वती वंदन एवं कन्या पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल सेवा अभियान के तहत बल्केश्वर स्थित गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विशिष्ट अतिथि नूपुर गुप्ता, संस्थापक सतीश गोयल (गुड्डन भाई), संजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गौरव बंसल और संरक्षक अजय शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल भेंट की गई। चैत्र माह के पावन अवसर पर 51 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें...