अररिया, अप्रैल 10 -- Bihar News: बिहार में न्यू सेशन शुरू होते ही निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों की जेब पर पड़ने वाले बोझ के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। बिहार के अररिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ डीएम विनोद दूहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निजी स्कूलों को कड़ी चेतावनी जारी की है। डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी प्राइवेट स्कूल अब अभिभावकों को किसी खास दुकान से ही ड्रेस, किताब या अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।अभिभावकों की जेब पर डाका डालने वालों पर होगी कार्रवाई अक्सर देखा जाता है कि निजी स्कूल प्रबंधकों की कुछ चुनिंदा दुकानदारों के साथ साठगांठ होती है, जहाँ से किताबें और ड्रेस दोगुने दामों पर बेची जाती हैं। स्कूल प्रशासन पेरेंट्स पर दबाव बनाता है कि वे सामग्री वहीं से लें। इस 'कमीशनखोरी' के खेल को खत्म कर...