बगहा, मई 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय ह्लभारत की जनगणना 2027ह्व के तहत जारी मकान सूचीकरण एवं जनगणना कार्य में प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षक- शिक्षिकाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी.राजेंदर के द्वारा पश्चिम चंपारण सहित सभी जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसके तहत जनगणना कार्य में लगे शिक्षक विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन कार्य भी अचूक रूप से जारी रखेंगे। बुधवार को देर शाम जारी निर्देश के अनुसार, जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक- शिक्षिकाओं के लिए केवल विद्यालय अवधि के पूर्व अथवा विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद ही जनगणना से संबंधित फील्ड वर्क करेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी के साथ शिक्षक विद्यालयों में पढ़...