अब स्कूलों में होगा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर
सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर। स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर बनेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसका निर्देश दिया है। निजी और सरकारी दोनों तरह के स्कूलों में पीसीओएस, पीसीओडी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पाठ्यक्रम में शामिल होंगी। पुरुष शिक्षकों को भी इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूलों में बच्चियों के लिए अलग शौचालय, मासिक धर्म अवशोषक उपलब्धता आदि की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी देंगे। अध्ययनरत बच्चियों से भी हर महीने इसपर फीडबैक लिया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्कूलों में छात्राओं की अनुपस्थिति कम करने की पहल की गई है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बनेगा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से हिदायत दी है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.