अब स्कूलों में बच्चे समझेंगे अंतरिक्ष का विज्ञान
छपरा, मई 19 -- स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब के लिए 148 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण युवा लीड प्रस्तावित छपरा। सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब किताबों से आगे बढ़कर अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी। जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हाल ही में स्थापित "स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब" को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के 148 भौतिकी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिला स्तरीय प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण 20 मई से 23 मई तक राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा में आयोजित होगा। हाल ही में इस अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया गया था, जिसके बाद अब शिक्षकों को इसके संचालन और उपयोग की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
बदलाव की ओर बढ़ रहा है सारण का शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.