हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। लगातार कई जगहों से सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए स्कलों के आसपास पुलिस की तैनाती करने की तैयारी है। विशेषकर महिला पुलिस छात्राओं से संवाद करेगी और उनकी समस्याएं भी इस दौरान सुनेगी। जिनका निस्तारण तत्काल किया जाएगा। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों, प्रभारी निरीक्षक यातायात, सीपीयू हल्द्वानी एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के आसपास नियमित रूप से पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल खुलने एवं बंद होने के समय पुलिस की ओर से लगातार गश्त एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा। इसके अलावा छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.