अयोध्या, मार्च 31 -- अयोध्या, संवाददाता। अब स्कूल वाहनों का ब्यौरा ऑनलाइन मिल सकेगा। परिवहन विभाग स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल विकसित कर रहा है। इस पर वाहन का रजिस्ट्रेशन, प्रकार, आयु, बीमा, फिटनेस, चालक का विवरण समेत 18 जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इस सुविधा से वाहनों की निगरानी, सत्यापन और सुरक्षा मानकों का बेहतर ढंग से अनुपालन हो सकेगा। जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय में कुल 814 स्कूल बस और 849 स्कूल वैन पंजीकृत हैं। अभी तक स्कूलों के छोटे- बड़े वाहनों का विवरण मैनुअल होने से वाहनों का विवरण निकालने में दिक्कत होती थी, लेकिन स्कूल वाहन निगरानी प्रणाली से इन वाहनों का ब्यौरा ऑनलाइन हो जाएगा और सत्यापन में आसानी होगी। इस सुविधा से परिवहन विभाग के अधिकारियों और स्कूल बस संचालकों को काफी आसानी होगी। इसके 'नो योर बस' ऑप्शन पर क्लिक करते ही वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.