प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ऐसी नई सौर बैटरी तकनीक विकसित की है, जिससे बैटरियां कम वोल्टेज और कम समय में चार्ज हो सकेंगी। यह तकनीक पतली और हल्की बैटरियों के विकास में भी मददगार साबित होगी। इस शोध का नेतृत्व ईसीसी के वैज्ञानिक डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने किया है। उनके अनुसार सोलर सेल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने विशेष प्रकार की परोव्स्काइट आधारित संरचना पर काम किया। इसमें अल्ट्रा-थिन परत का उपयोग किया गया, जिससे ऊर्जा के नुकसान को कम करने और बिजली उत्पादन की क्षमता बढ़ाने में सफलता मिली। डॉ. सिंह ने बताया कि सोलर सेल के इंटरफेस और अंदरूनी हिस्से में मौजूद सूक्ष्म दोष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.