अब सौर्य उर्जा से चलेगा पैडी थ्रेसर, डीजल व बिजली की होगी बचत
बांका, अगस्त 12 -- बांका, रवि वर्मा। रबी और खरीफ फसलों की थ्रेसिंग (दौनी) अब electricity या डीजल के बजाय सौर्य उर्जा से चलने वाली पैडी थ्रेसर से होगी। कृषि विभाग ने यंत्रीकरण योजना में पहली बार सोलर पैडी थ्रेसर (सौर ऊर्जा चालित थ्रेसर) को शामिल किया है। इस साल बांका जिले के 33 किसानों को अनुदान पर यह आधुनिक मशीन मुहैया कराई जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के 20 एससी के 8 एवं ईबीसी वर्ग के 5 किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। अनुदानित दर पर इसकी खरीद के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन के पोर्टल खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद किसान डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अनोखी पहल से किसानों की बिजली और डीजल पर नर्भिरता कम होगी। इससे सोलर उर्जा को बढावा मिलने से पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। सोलर पैडी थ्रेसर की अनुमानित कीमत 70 से 80 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.