संभल, मार्च 7 -- संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे का दायरा अब और बढ़ने जा रहा है। पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में भी बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन के अनुसार इस बार खरसपा, भमौरी पट्टी और सौंधन मोहम्मदपुर गांव की जमीन औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जाएगी। दरअसल, प्रदेश सरकार गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे उद्योगों का बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि क्षेत्र में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा हो सकें। इसी योजना के तहत संभल जिले में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में करीब 240 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इस चरण में खिरनी मुहिउद्दीनपुर, बसला, अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर गांवों की जमीन परियोजना के लिए ली गई थी। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.